वरिष्ठ साहित्यकार डॉ त्रिलोकचंद फतेहपुरी के सम्मान में कविगोष्ठी

ठाणे । जनपद के कल्याण शहर में शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर हरियाणा से पधारे समाजसेवी एवं वरिष्ठ साहित्यकार डा.त्रिलोक चन्द फतेहपुरी के सम्मान में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन डा रामजी लाल वर्मा के आवास कल्याण मुंबई में किया गया।अध्यक्षता एवं सरस्वती वंदना डा रामस्वरूप साहू स्वरूप ने किया।मंगलाचरण डा रामजी लाल वर्मा एवं संचालन श्रीमती पल्लवी रानी ने किया।मुख्य अतिथि डा त्रिलोक चन्द फतेहपुरी का सभी ने भव्य स्वागत पुष्पहार,शाल,श्रीफल से किया।सुमित्रा गुप्ता सखी, सुमंगला सुमन, संतोष देवी, ममता राजौरिया, संजय शुक्ला, गोविन्द सिंह ( APO) मध्य रेलवे आदि साहित्यकारों ने माता रानी के भजन, गीत, मुक्तक, कविता प्रस्तुत कर वातावरण भक्तिमय बना दिया।उपस्थित श्रोताओं में राधाकिशन परदेशी, श्यामवती वर्मा, ज्योति वर्मा वेदान्श वर्मा, किरन गोविन्द सिंह उपस्थित थे। सभी ने मधुर तालियों से साहित्य कारों का उत्साहवर्धन किया।अन्त में आयोजक डा रामजी लाल वर्मा ने कवि,कवयित्रियों,श्रोताओं का आभार व्यक्त कर गोष्ठी का समापन किया।




