माथुर वैश्य महिला मंडल ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
गंगा मंदिर परिसर गूंजा भजनों और मंगल गीतों से, राधा-कृष्ण बनी नन्हीं प्रतिभाओं को मिला सम्मान

अरुण शर्मा / नज़र इंडिया 24, जिला ब्यरो चीफ
फतेहाबाद। माथुर वैश्य महिला मंडल की बहनों द्वारा दिनांक 17 अगस्त 2025 को आज़ाद गली स्थित गंगा मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।
इस अवसर पर बहनों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की बधाइयाँ दीं और मंगल गीतों व भजनों की स्वर लहरियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बेटी दर्शिका और मानवी के मनमोहक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। राधा-कृष्ण की झांकियों का आकर्षक दर्शन कराया गया। कार्यक्रम में सम्मिलित सभी बहनों व बच्चों ने जन्माष्टमी उत्सव का आनंद लिया। राधा-कृष्ण बने सभी बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। आयोजन में महिला मंडल की अध्यक्ष रेनू संजय अनवरिया के साथ-साथ भारती गुप्ता, मीना गुप्ता, ममता गुप्ता, शारदा गुप्ता, रजनी गुप्ता, अनीता गुप्ता, रिंकी गुप्ता, पूनम गुप्ता, अर्चना गुप्ता, रेखा गुप्ता, प्रीति गुप्ता, आशा गुप्ता, अंजली गुप्ता, कंचन गुप्ता, सीमा मनोना, पूनम दोनोरिया आदि बहनों की सक्रिय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के समापन पर सभी को माखन और मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया।
रेनू संजय अनवरिया
केंद्रीय खेलकूद संयोजिका
महिला मंडल, फतेहाबाद (आगरा)