Uncategorized

डॉ. अजब सिंह को गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड 2025 से सम्मानित

 

सूरजगढ़ (झुंझुनूं)। आदर्श समाज समिति इंडिया की ओर से आयोजित भव्य सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। कस्बे के रानी बाग में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन समिति अध्यक्ष धर्मपाल गांधी के निर्देशन में हुआ। समारोह की अध्यक्षता सवाई सिंह ने की, जबकि पूर्व समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष अर्चना सिंह मुख्य अतिथि रहीं। इस अवसर पर शिक्षाविद् एवं साहित्यकार डॉ. अजब सिंह सहित देशभर से आए 132 व्यक्तित्वों को उनके योगदान के लिए गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड प्रदान किया गया।
समारोह में वीरेंद्र क्यामसरिया, रेंजर सुमन चौधरी, मनोहर लाल मोरदिया, इंद्र सिंह शिल्ला, डॉ. महेंद्र सिंह नेहरा और अनिल जांगिड़ सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने अपनी कला का मनमोहक प्रदर्शन कर उपस्थित जनों का दिल जीत लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!