Uncategorized

कल्पकथा परिवार की ओर से दिव्य गंगा महोत्सव मंच पर डॉ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय एवं राष्ट्रीय संयोजक केशव पाण्डेय का सम्मान

 

दिव्य गंगा महोत्सव : साहित्य, संस्कृति और श्रद्धा का त्रिवेणी संगम”प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार राष्ट्र प्रथम, सनातन संस्कृति, हिन्दी भाषा एवं सद्‌साहित्य के प्रचार-प्रसार हेतु कृत-संकल्पित है। इसी भावभूमि से प्रेरित होकर संस्था की संस्थापक दीदी श्रीमती राधा श्री शर्मा ने हरिद्वार स्थित दिव्य गंगा महोत्सव में सहभागिता करते हुए साहित्य, संस्कृति एवं भक्ति के इस संगम को विशिष्ट गरिमा प्रदान की।महोत्सव के मंच से द ग्राम टुडे समाचार पत्र परिवार के संस्थापक-संचालक डॉ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय, दिव्य गंगा सेवा मिशन के राष्ट्रीय संयोजक श्री केशव पाण्डेय, तथा वरिष्ठ साहित्यकार श्री बिनोद कुमार पाण्डेय को कल्पकथा परिवार की ओर से शॉल, अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न, श्रीफल और प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज का भव्य छवि-चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

संस्थापक दीदी श्रीमती राधा श्री शर्मा ने इस अवसर पर माँ गंगा के दिव्य पृथ्वी पर अवतरण को समर्पित अपनी रचना “गंगा अवतरण” का सजीव काव्य-पाठ प्रस्तुत कर पुण्यभूमि हरिद्वार और माँ गंगा को शब्द-प्रणाम निवेदित किया।कार्यक्रम में बिहार के प्रबुद्ध साहित्यकार श्री बिनोद कुमार पाण्डेय “काका जी” एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा पाण्डेय (काकीजी) की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। उन्होंने आयोजकों व विद्वतजनों से प्राप्त स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद को “जीवन की सबसे सुखद स्मृतियों में से एक” बताया।दीदी राधा श्री शर्मा ने मुक्तकंठ से कहा—
“ऐसे आयोजन सामाजिक चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों और भक्ति-भावना की निरंतर यात्रा में मील के पत्थर सिद्ध होते हैं।”गंगा तट पर सम्पन्न यह भव्य महोत्सव केवल सम्मान-अर्पण भर न रहकर साहित्य, संस्कृति और श्रद्धा का त्रिवेणी-संगम बना। कल्पकथा परिवार के लिए यह गौरव का अवसर रहा कि मंच से पाण्डेयद्वय का अभिनंदन करते हुए सनातन संस्कृति, समाज सेवा, और साहित्य की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुंचने के पलों का साक्षी होने का अवसर मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!