हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर कवि राजेश कुमार राज सहित रचनाकारों को किया गया सम्मानित

हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर कवि राजेश कुमार राज सहित रचनाकारों को किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर दिनांक 13 सितम्बर 2025 को भगत चंद्रा अस्पताल, महावीर एन्क्लेव, पालम, नई दिल्ली-110045 के सभागार में प्रेरणा दर्पण साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच और साहित्य24 के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी एवं पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पश्चात काव्यपाठ में अपनी रचनाओं के माध्यम से हिंदी भाषा की महिमा को अभिव्यक्त करने वाले सभी रचनाकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कवि राजेश कुमार राज सहित सभी साहित्यकारों को सम्मान-पत्र और पदक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।सम्मान समारोह में आयोजक संस्था के संरक्षक डाॅ. सी.एम. भगत, भारत सरकार की पूर्व अधिकारी तथा प्रसिद्ध लेखिका एवम् कवयित्री अल्का सिन्हा, भारत सरकार के पूर्व अधिकारी मनोज सिन्हा तथा विदेश सेवा के पूर्व अधिकारी अमिताभ शम्भू मंचासीन रहे और उन्होंने रचनाकारों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रसिद्ध लेखिका एवम् कवयित्री डाॅ. ममता झा रूद्रांशी ने किया।
इस अवसर पर सभी उपस्थित साहित्यप्रेमियों ने हिंदी को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताते हुए कहा कि साहित्यकारों की रचनाएँ समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। आयोजक प्रेरणा दर्पण साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच और साहित्य24 ने समारोह को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी साहित्यकारों और अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।




