Uncategorized

संस्कृत विद्या में नई उपलब्धि: डॉ. कुमार रोशन कुंवर को महाविद्यालय में नियुक्ति।

 

सहरसा (बिहार) : संस्कृत जगत के प्रकांड विद्वान एवं ज्योतिषाचार्य डॉ. कुमार रोशन कुंवर को भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा द्वारा सहरसा स्थित मनोहर लाल टेकरीवाल महाविद्यालय में संस्कृत विषय के अतिथि प्राध्यापक पद पर नियुक्त किया गया। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर परिवार, मित्रों और समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
डॉ. कुंवर मूलतः मधेपुरा, सिंहेश्वर के रामपट्टी गांव के निवासी हैं। उन्होंने अपने नाना श्री कमल किशोर झा के पास सहरसा में रहकर संस्कृत की शिक्षा ग्रहण की। प्रारंभ से ही संस्कृत और ज्योतिष में गहरी रुचि रखने वाले डॉ. कुंवर ने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर यह विशिष्ट स्थान अर्जित किया है।
संस्कृत भाषा और ज्योतिष विद्या में उनकी पकड़ तथा शोधपरक दृष्टिकोण ने उन्हें विद्वानों में विशिष्ट पहचान दिलाई है। विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें अतिथि प्राध्यापक के रूप में चयनित किए जाने को उनके प्रयास और समर्पण की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
डॉ. कुंवर ने कहा, “संस्कृत भाषा हमारी संस्कृति और ज्ञान की धरोहर है। इस पद पर कार्य करना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं विद्यार्थियों को इसका वास्तविक महत्व समझाने और इसे आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। इस उपलब्धि में मेरे परिवार, दोस्तों और शिक्षकों का योगदान हमेशा मेरे साथ रहा है।”
उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही क्षेत्र में हर्ष व्याप्त हो गया। परिजन, मित्र और शिक्षाविदों ने उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!