राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आश्रम बस्ती झोटवाड़ा नगर में विजयदशमी उत्सव 5 अक्टूबर को

जयपुर। भारतीय संस्कृति में विजयदशमी का पर्व शक्ति उपासना और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक माना जाता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आश्रम बस्ती झोटवाड़ा नगर द्वारा इस अवसर पर भव्य विजयदशमी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। संघ के नगर संचालक वैद्य कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि विजयदशमी पर्व शस्त्र और शास्त्र दोनों की निपुणता का स्मरण कराता है। समाज में साहस, स्वाभिमान और एकात्मता की भावना को पुष्ट करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज को सक्रिय, जागरूक और शक्ति सम्पन्न बनाने के लिये हमारे मनीषियों ने इस प्रकार के त्योहारों की परंपरा दी है। विजयदशमी समाज में सुप्त स्वाभिमान को जाग्रत करने का पर्व है। संघ का शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह पहला आयोजन और भी महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 5 अक्टूबर 2025 को प्रातः 8 बजे श्रीरामपुरी पार्क, शीतला माता चौक, श्रीरामपुरी, निवारू रोड, झोटवाड़ा, जयपुर में किया जाएगा।
उन्होंने इष्टमित्रों, बंधु-बांधवों और सभी समाजबंधुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में सहभागिता कर राष्ट्रकार्य को बल प्रदान करने की अपील की है।




