Uncategorized

चांदपोल बाजार में नृसिंह लीला का भव्य आयोजन,  भक्तिमय माहौल में उमड़ा जनसैलाब

भगवान नृसिंह के प्राकट्य और हिरण्यकश्यप वध की जीवंत प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर

 

जयपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चांदपोल बाजार स्थित मंदिर श्री लक्ष्मी नृसिंह जी महाराज (मकान नं. 710, तालुका भवन के सामने, जाट के कुवें का रास्ता) में नृसिंह लीला का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु लीला का दर्शन करने पहुंचे।मंदिर महंत संजय शर्मा एवं चरण सेवक आशीष तालुका व अंकिश तालुका ने जानकारी देते हुए बताया कि लीला के दौरान भगवान श्री नृसिंह के खंभ फाड़कर प्रकट होने का दृश्य अत्यंत आकर्षक एवं भावपूर्ण रहा। इसके साथ ही हिरण्यकश्यप और भगवान नृसिंह के बीच हुए युद्ध का मंचन भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

लीला के माध्यम से यह दर्शाया गया कि भगवान अपने परम भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए किसी भी रूप में अवतरित होते हैं और अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना करते हैं। भगवान नृसिंह द्वारा हिरण्यकश्यप के अत्याचारों से प्रहलाद को मुक्त कराने का दृश्य देख श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन एवं धार्मिक वातावरण ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के आयोजन निरंतर जारी रखने की बात की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!