Uncategorized

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के जयपुर प्रवास पर शक्ति प्रदर्शन, युवा मोर्चा की भव्य बाइक रैली

शंकर गोरा के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं की भागीदारी, मोहित गौतम तलावड़ा की टीम ने किया जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

तलावड़ा, 29 अप्रैल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के एक दिवसीय जयपुर प्रवास के दौरान संगठन का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। उनके आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा के नेतृत्व में विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली मे तलावड़ा के युवा नेता मोहित गौतम तलावड़ा ने सैकड़ों बाइकों के साथ इसमें शामिल हुए।

सुबह जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का काफिला जयपुर पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और भाजपा के जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। बाइक रैली मुख्य मार्गों से होती हुई कार्यालय तक पहुंची। रैली में शामिल युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। हाथों में पार्टी के झंडे और नारों से पूरा माहौल भाजपामय हो गया। “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से क्षेत्र गूंज उठा। भाजपा कार्यालय पर पहुंचने पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने शंकर गोरा के नेतृत्व मे टीम मोहित गौतम तलावड़ा ने पूर्वी राजस्थान के युवाओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दुपट्टा पहनाकर और माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान मोहित गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रवास प्रदेशभर के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गर्व का क्षण है और इससे युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं के जोश की सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और युवाओं की यह भागीदारी बताती है कि संगठन जमीनी स्तर पर कितना मजबूत है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

यह पूरी बाइक रेली मुख्यमंत्री भजनलाल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा के सानिध्य में भव्य बाइक रेली संपन्न हुई । युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा कि आज की यह बाइक रैली यह संदेश देती है कि राजस्थान का युवा भाजपा की नीतियों और नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़ा है। टीम मोहित गौतम तलावड़ा ने पूर्वी राजस्थान आयोजन के युवाओं का नारे बाजी कर उत्साहवर्धन किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास और इस भव्य आयोजन से प्रदेशभर मे पूरे कभाजपा कार्यकर्ताओं में आगामी चुनावों को लेकर नया उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी युवाओं का भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशध्यक्ष शंकर गोरा ने सभी युवाओं का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!