जोधपुर में “कहकशां” काव्य संकलन का भव्य लोकार्पण, कवि-सम्मेलन में गूंजे शब्दों के सुर

जोधपुर, 01 मई 2026। शायरा डॉ. संजीदा खानम “शाहीन” द्वारा संपादित साझा काव्य संकलन “कहकशां” का लोकार्पण 30 अप्रैल को सायं 5 बजे सावित्री मदन डागा साहित्य भवन में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित काव्य गोष्ठी में शहर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए कवि-शायरों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ उदीयमान कवयित्री राखी पुरोहित ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से किया। इसके पश्चात आयोजित काव्य गोष्ठी में वरिष्ठ कवयित्री बसंती पंवार, पूजा अग्रवाल, हास्य कवयित्री दीपा टाक, दीपा परिहार, कुंतल हर्ष, डॉ. हस्तीमल आर्य, हंसराज बारासा, दिलीप पुरोहित, दशरथ कुमार सोलंकी, युवा कवि कल्याण विश्नोई, शायर अरमान जोधपुरी, बाड़मेर के हास्य कवि प्रताप “पागल”, वरिष्ठ शायर रजा मोहम्मद खान, प्रशांत सोऊ तथा अशफाक फौजदार सहित कई रचनाकारों ने काव्य पाठ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध शब्दचित्र लेखिका डॉ. पद्मजा शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मशहूर कहानीकार डॉ. प्रगति गुप्ता और विशिष्ट अतिथि के रूप में शायरा रेणु वर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध शायर मनशाह “नायक” ने प्रभावी ढंग से किया। अंत में उदीयमान कवयित्री अमिता भंडारी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महेश पंवार, अब्दुल कय्यूम, अशफाक रंगरेजा, गायक शब्बीर हुसैन, सलीम खान, इंसाफ अली, तरुण जोशी, ग़ज़ल गायक सुरेश कुमार, अधिवक्ता सुनील ओझा, सलीम खान साजिद, सुनील सोलंकी, साजिदा खानम (सिमरन), अदा नोशी, मोहम्मद सदाब, मोहम्मद जैद, अबू सूफियान, मोहम्मद आतिफ खान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने साहित्यिक वातावरण को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते हुए काव्य प्रेमियों के बीच विशेष छाप छोड़ी।



