Uncategorized

सीमावत्या विद्यालय में आईडी कार्ड वितरण से बच्चों में बढ़ा आत्मविश्वास, अभिभावकों ने की सराहना

 

रमन पारीक। नज़र इंडिया 24

जयपुर ।कोटपूतली बहरोड़ जिले का गाँव सीमावत्या का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आज हर्ष और उल्लास से गूंज उठा, जब गाँव के ही सुपुत्र एवं पेशे से अध्यापक भामाशाह बजरंग सिंह शेखावत ने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को आईडी कार्ड बनवाकर सप्रेम भेंट किये।छोटे-छोटे बच्चों के गले में जब चमचमाते आईडी कार्ड पड़े, तो उनकी आँखों में आत्मविश्वास की चमक और चेहरों पर मुस्कान साफ झलक रही थी। यह नज़ारा देखकर हर किसी का मन भावुक हो उठा। संस्थाप्रधान किशोर कुमार वर्मा ने कहा कि यह पहल विद्यालय की गरिमा बढ़ाने वाली है। इससे विद्यार्थियों में अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना का विकास होगा। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में बजरंग सिंह शेखावत ने कहा –
शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। बच्चों की छोटी-छोटी जरूरतें पूरी कर देना भी उनके भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाता है। मेरा उद्देश्य है कि सीमावत्या के बच्चे आत्मविश्वास से भरे रहें और अपनी पहचान पूरे समाज में स्थापित करें। यह आईडी कार्ड केवल एक पहचान नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक कदम है।
गाँव के अभिभावकों और शिक्षकों ने भी उनके इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि यह कार्य आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा के प्रति और अधिक प्रेरित करेगा। यह खबर पत्रकार रमन पारीक द्वारा दी गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!