Uncategorized

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ

 

जयपुर। वार्ड 31 में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय का उद्घाटन रविवार को बड़े उत्साह के साथ किया गया। यह पुस्तकालय वार्ड 31 के लोकप्रिय पार्षद लादूराम दुलारिया के अथक प्रयासों से नगर निगम से लगभग 26 लाख रुपए की राशि स्वीकृत कराकर बनवाया गया है। उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद लादूराम दुलारिया ने फीता काटकर पुस्तकालय जनता को समर्पित किया। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री राजीव अरोड़ा, पीसीसी महामंत्री विक्रम सिंह शेखावत, पूर्व पीसीसी महामंत्री गिर्राज गर्ग, पूर्व उपाध्यक्ष विप्र कल्याण बोर्ड मंजू शर्मा, पीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह खेड़ी, जगदीश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र पाल सिंह जादौन, शहर उपाध्यक्ष एवं पार्षद नसरीन बानो, रैगर समाज अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह जादौन, ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश कुमार व उनकी कार्यकारिणी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षद प्रत्याशी, वार्ड अध्यक्ष एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संगठन महामंत्री मनोज अमन ने जानकारी देते हुए कहा कि उपस्थित सभी अतिथियों ने पार्षद लादूराम दुलारिया द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। साथ ही क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि भविष्य में भी उन्हें पुनः चुनकर नगर निगम भेजें, ताकि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास निरंतर जारी रह सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!