ब्ल्यूटूथ से नकल कर कोर्ट मे नौकरी हासिल वाले दो युवक गिरफ्तार

डाॅ.चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार। नज़र इंडिया 24
जयपुर। ब्लूटूथ के जरिए प्रतियोगी परीक्षा में नकल कर सफल होकर कोर्ट में कनिष्ठ सहायक अर्थात बाबू की नौकरी हासिल करने वाले दो युवकों को एटीएस एवं एसओजी ने आज गिरफ्तार कर लिया है ।
एटीएस और एसओजी अतिरिक्त महानिदेशक वीके सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर द्वारा कनिष्ठ न्यायिक सहायक लिपिक ग्रेड द्वितीय एवं लिपि ग्रेड द्वितीय के पदों पर सीधी भर्ती हेतु संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2022 दिनांक 12 मार्च 2023 एवं 19 मार्च 2023 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में राम प्रकाश जाट पुत्र राधा किशन जाट निवासी गोटिया वास नीमड़ी चांदावता पुलिस थाना कुचेरा जिला नागौर ने 19 मार्च को परीक्षा केंद्र श्री विजयन डी सुरी जैन विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल नागौर में परीक्षा दी थी। इस परीक्षा के दौरान संगठित नकल गिरोह के मुख्य आरोपी पौरव कालेर पुत्र ओमप्रकाश कालेर जाति जाट निवासी रामपुर पुलिस थाना छापर जिला चूरु द्वारा सालासर से मोबाइल फोन के जरिए राम प्रकाश जाट से ₹400000 लेकर नकल कराई थी इस नकल के कारण भर्ती प्रतियोगी परीक्षा में चयनित होकर राम प्रकाश वर्तमान में पोक्सो कोर्ट क्रम संख्या एक उदयपुर में पदस्थापित था और अपनी गिरफ्तारी के डर से पिछले 7 माह से फरार चल रहा था जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया। इसी तरह इसी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा में सुनील पुत्र मदन लाल बिश्नोई 25 साल निवासी वार्ड नंबर 33 बिजली बोर्ड के पास रावतसर जिला हनुमानगढ़ ने भी 12 मार्च को परीक्षा केंद्र श्री नेहरू मेमोरियल चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल हनुमानगढ़ में परीक्षा दी थी और परीक्षा के दौरान नकल गिरोह के मुख्य आरोपी पौरव कालेर पुत्र ओमप्रकाश कालेर ने सुनील बिश्नोई से ₹400000 लेकर ब्लूटूथ डिवाइस से प्रश्न पत्र के उत्तर की सालासर से नकल करवाई थी और वह इस नकल के कारण परीक्षा में सुनील कुमार विश्नोई सफल रहा और चयनित पोकर वर्तमान में जिला एवं सेशन न्यायालय जिला हनुमानगढ़ में पद स्थापित था और अपनी गिरफ्तारी के डर से वह पिछले 6 माह से फरार चल रहा था जिसे भी आज गिरफ्तार कर लिया गया। यह सारा खुलासा संगठित नकल गिरोह के मुख्य सरगना पौरव कालेर की गिरफ्तारी और उससे पूछताछ के बाद हुआ है।




