Uncategorized

पितृपक्ष में अरैल स्थित श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर पर चलाया गया स्वच्छता जागरूकता अभियान

 

प्रयागराज।सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज के तत्वावधान में* आज दिनांक – 14.09.2025 रविवार को संस्थान के सचिव – कुंवर जी तिवारी के नेतृत्व में* अरैल स्थित श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर पर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। जहां पर मंदिर के कोने-कोने से जमा हुए कूड़े-करकट को एकत्रित कर नगर निगम के गाड़ी द्वारा हटवाया गया।कितने शर्म की बात है, आस्था एवं सनातन धर्म की पहचान , प्राचीन श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर अरैल परिसर में सफ़ाई के दौरान एक पालीथीन में ढेर सारी बियर की प्रयोग की गई कैन पाई गयी।

सचिव *कुंवर जी तिवारी ने कहा* सनातन व आस्था के पवित्र स्थल पर ऐसे शर्मनाक कृत्य करने से पहले इंसान-इंसान से ना डरे, लेकिन उस परमात्मा त्रिनेत्र भोले शंकर से डरे, जिनसे संसार में प्रत्येक अच्छाई व बुराई छिपी नहीं रह सकती, जो प्रत्येक इंसान के कर्म दंड का फल अवश्य देते हैं।

स्वच्छता जागरूकता अभियान में सर्वश्री *मनीष पांडेय ,धीरज यादव, सहदेव चौरसिया, महेश प्रसाद केसरवानी, सुनील कुशवाहा, डॉ.एस.बी. यादव, एडवोकेट आत्म प्रकाश यादव, विकास मिश्रा,संदीप केसरवानी,शशिकांत पांडेय, संजय श्रीवास्तव,धीरज निषाद, निर्मल कुशवाहा, तुलसी तिवारी* आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!