Uncategorized

अटल जयंती पर समाजसेवियों का सम्मान, डॉ. मीरा कनौजिया काव्यांशी को मिला भारत रत्न अटल सम्मान

 

लखनऊ। भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर निहारिका मंच कंट्री ऑफ इंडिया, लखनऊ तथा प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं सराहनीय योगदान के लिए डॉ. मीरा कनौजिया काव्यांशी को भारत रत्न अटल सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान दिनांक 25 दिसंबर 2025 को प्रशस्ति पत्र एवं उत्तरीय दुशाला सप्रेम भेंट कर प्रदान किया गया। समारोह में वक्ताओं ने डॉ. मीरा कनौजिया काव्यांशी के सामाजिक, साहित्यिक एवं मानवीय कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों से प्रेरित यह सम्मान समारोह सेवा, समर्पण और राष्ट्रभाव को समर्पित रहा। इस अवसर पर मंच की ओर से सभी मार्गदर्शकों, शुभचिंतकों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा गया कि सभी के आशीर्वाद से प्राप्त यह सम्मान सेवा कार्यों को और अधिक ऊर्जा प्रदान करेगा। आयोजकों ने कृपा निधान ईश्वर के चरणों में करबद्ध नतमस्तक प्रणाम अर्पित करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!