Uncategorized

हाथोज धाम श्री दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर में हुआ लक्खी पौषबड़ा महोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

 

गोविंद सिंह नाथावत। नजऱ इंडिया 24

जयपुर। हाथोज धाम स्थित श्री दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर में श्री बालाजी जनकल्याण सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में भव्य लक्खी पौषबड़ा महोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन कर पौषबड़ा प्रसादी ग्रहण की और धर्मलाभ अर्जित किया।महोत्सव के दौरान हाथोज धाम पीठाधीश्वर स्वामी बालमुकुन्दाचार्य महाराज के सान्निध्य में मंदिर परिसर में सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्ति, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने श्रीराम भक्ति में लीन होकर सामूहिक पाठ में भाग लिया।स्वामी बालमुकुन्दाचार्य महाराज ने बताया कि मंदिर में सब्जी एवं फलों की विशेष एवं आकर्षक झांकी वृंदावन के कारीगरों द्वारा सजाई गई जिसने भक्तों का मन मोह लिया। साथ ही संत महंतों के मंदिर आगमन पर उनका ट्रस्ट की ओर से स्वागत सत्कार किया गया और पृथक से प्रसादी की व्यवस्था की गई। इसके पश्चात मंदिर के आसपास के गांव एवं जयपुर शहर के श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।इस अवसर पर भक्तों ने स्वामी बालमुकुन्दाचार्य महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। महोत्सव में ग्रामवासी, हवामहल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी, शहर के गणमान्य नागरिक, तथा मंदिर के शिष्य-परिकर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पौषबड़ा महोत्सव के सफल आयोजन ने सनातन परंपरा, सामाजिक समरसता और भक्ति भाव को और अधिक सुदृढ़ किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!