मौनी अमावस्या पर सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान ने किया भव्य दमालू भंडारे का आयोजन

प्रयागराज। अध्यात्मिक चेतना के महापर्व मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान, अरैल नैनी प्रयागराज के तत्वाधान में सेक्टर नंबर–7, अरैल स्थित संकटमोचन मार्ग पर माघ मेला सरस्वती शिविर में दिनांक 18 जनवरी 2026 को भव्य दमालू भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर माघ मेले में आए श्रद्धालुओं एवं स्नानार्थियों को दमालू का प्रसाद श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ वितरित किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।कार्यक्रम में कुंवर जी तिवारी, सुनील मिश्रा, धीरज यादव, सहदेव चौरसिया, सुनील कुशवाहा, एडवोकेट आत्म प्रकाश यादव, संदीप केसरवानी, डॉ. एस. बी. यादव, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, विकास मिश्रा, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, महिला साथी श्रीमती नम्रता श्रीवास्तव, विनोद गुरानी, बबरूवाहन सिंह, धीरज रजवानी, शशिकांत पांडेय, इन्दु प्रकाश सिंह, प्रियांशु उपाध्याय, दीपक दीक्षित, राजित राम शर्मा, सुनील पाण्डेय, राजू पाण्डेय, अनुपम पाण्डेय, तुलसी तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि मौनी अमावस्या के अवसर पर सेवा कार्य करना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है और भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों के माध्यम से जनसेवा का कार्य निरंतर जारी रखा जाएगा।




