Uncategorized

संपर्क साहित्य संस्थान का आठवां वार्षिक उत्सव 18 को जयपुर में

जयपुर । सम्पर्क साहित्य संस्थान का आठवां वार्षिकोत्सव, नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी स्वागत समारोह, देश के नामचीन 21 साहित्यकारों को साहित्यश्री सम्मान व पुस्तक विमोचन 18 जनवरी रविवार को गुर्जर की थड़ी स्थित होटल ग्रेंड सफारी में अपराह्न 12.30 बजे समारोह पूर्वक संपन्न होगा।
समन्वयक महासचिव रेनू शब्द मुखर ने बताया कि इस अवसर महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ मंजू बाघमार मुख्य अतिथि होगी वहीं रोजियम ग्रुप चैयरमैन अर्पित जैन कार्यक्रम अध्यक्ष होंगे । सचिव विजयलक्ष्मी जांगिड़ व संगठन सचिव हिमाद्री समर्थ ने बताया कि सम्पर्क अध्यक्ष अनिल लढ़ा के सानिध्य में होने वाले इस समारोह विशिष्ट अतिथि हिन्दी प्रचार प्रसार संस्थान अध्यक्ष डॉ अखिल शुक्ला व शिक्षाविद डॉ ऋत्विज गौड है ।
संयुक्त सचिव डॉ नेहा पारीक व मुख्य संरक्षक डॉ आरती भदौरिया ने बताया कि आयोजन के दौरान
लेखिका सुनिता त्रिपाठी ‘अजय’ की पुस्तकों सृष्टिमन भाग–2, सृष्टिमन भाग–3 एवं लड्डू गोपाल की पालकी, शालिनी शर्मा की पुस्तक आईना-ए-मोहब्बत, हर्षवर्धन पांडेय की पुस्तक उम्र 18 की व डॉ अनु चौधरी की चक्रा एस्ट्रोलॉजी का विमोचन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!