बेडवास की टीना एवं संजना का एमएलएसयू सॉफ्टबॉल टीम में चयन

नाना लाल आचार्य।नजर इंडिया 24
उदयपुर । ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी, दिल्ली द्वारा अंतर-विश्वविद्यालय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का आयोजन अमरावती (महाराष्ट्र) में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए बेडवास की दोनों बहनें टीना व्यास एवं संजना व्यास, पुत्रियाँ भेरूलाल व्यास का मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (एमएलएसयू) सॉफ्टबॉल टीम में चयन हुआ है। दोनों छात्राएँ मीरा गर्ल्स महाविद्यालय की नियमित छात्रा हैं। इससे पूर्व उन्होंने विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पाँच बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। उनके इस चयन में पूर्व शारीरिक शिक्षक नरपत सिंह राठौड़ तथा वर्तमान कोच चंद्रशेखर शर्मा (मीरा गर्ल्स कॉलेज) का विशेष योगदान रहा है। इस उपलब्धि पर ग्रामवासियों ने दोनों छात्राओं का सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही शारीरिक शिक्षक एवं कोच को भी बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। यह चयन बेडवास एवं महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।



