कानपुर की कवयित्री संगीता वर्मा बनीं “स्त्री शक्ति सम्मान-2026” की गौरवधारी

कानपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ( 8 मार्च 2026) के अवसर पर साहित्य, शिक्षा और निरंतर लेखन के क्षेत्र मे है योगदान के लिए कानपुर, उत्तर प्रदेश की प्रख्यात साहित्यकार कवयित्री आ० संगीता वर्मा को ” स्त्री शक्ति सम्मान- 2026″ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नेपाल स्थित शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया।
संथ्या द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र मे बताया गया कि आ० संगीता वर्मा साहित्य सृजन, ज्ञानवर्धक शिक्षण सकारात्म्क चेतना और लेखन के क्षेत्र मे निरंतर सक्रिय रही।
उनके लेखन मे समाज, संस्कृति, नारी शक्ति और मानवीय संवेदनाओं की गहरी अभिव्यक्ति देखने को मिलती हैं। उनके रचनात्मक प्रयास से समाज जागरूकता और प्रेरणा का स्रोत बने है।
उनकी लेखनी मे सरलता के साथ- साथ गहराई भी है, जो पाठको के ह्रदय को सीधे स्पर्श करती है।
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि आ० संगीता वर्मा उपलब्धियां न केवल महिलाओं बल्कि नई पीढ़ी के लिए भी प्रेरणादायक है।
लेखन साहित्यिक एवं समाजिक योगदान को देखते हुए उनको स्त्री शक्ति सम्मान से अलंकृत किया गया है।




