Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

तिरंगे की शान और देशभक्ति के रंग में रंगा नाज़ मेमोरियल स्कूल

 

पत्रकार साबिर करेशी जयपुर

जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नाज़ मेमोरियल इस्लामी मदरसा एवं स्कूल, मेहनत नगर, हटवाड़ा रोड, जयपुर में 15 अगस्त को देशभक्ति एवं उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् का गायन किया गया। इस अवसर पर मदरसे के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविताओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम का संदेश दिया। बच्चों ने “हिंदुस्तान हमारी पहचान है, तिरंगा हमारा गौरव है” जैसे संदेशों के साथ राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत किया।

समारोह के मुख्य अतिथि पत्रकार साबिर कुरैशी रहे। कार्यक्रम का आयोजन मदरसा अध्यक्ष शबाना खान की अगुवाई में किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा देश के प्रति उनके कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी।

मदरसा प्रशासन ने कहा कि देश की तरक्की में शिक्षा, आपसी भाईचारा, सद्भाव और एकता की महत्वपूर्ण भूमिका है। विद्यार्थियों को संविधान, राष्ट्रीय ध्वज और देश के प्रति अपने दायित्वों की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में संस्था के शिक्षकगण, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह का समापन देश की खुशहाली, अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की की दुआ के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!