Uncategorized
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने हाथोज धाम पहुंचकर श्री दक्षिणमुखी बालाजी के दर्शन किए

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राखी राठौड़ जी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर हाथोज धाम श्री दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर पहुंचकर बालाजी महाराज के दर्शन किए एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए हाथोज धाम पीठाधीश्वर एवं हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने श्री दक्षिणमुखी बालाजी महाराज से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना की।
स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने कहा कि भगवान बालाजी महाराज की कृपा सदैव श्रीमती राखी राठौड़ जी एवं उनके परिवार पर बनी रहे तथा वे निरंतर समाज एवं राष्ट्र की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाती रहें।




