वार्ड 45 में प्रेम खंडेलवाल के पक्ष में जनसभा, कांग्रेस प्रत्याशी को भारी समर्थन

स्वतंत्र पत्रकार घनश्याम शर्मा श्रीगंगानगर
*गंगानगर, 6 सितंबर 2026* — शाम को गुरुद्वारा गुरू अमरदास के पास वार्ड 45 के कांग्रेस प्रत्याशी प्रेम खंडेलवाल के पक्ष में आयोजित नुक्कड़ सभा में स्थानीय निवासियों ने उमड़कर समर्थन दिया। सभा की अध्यक्षता वार्ड के सम्मानित नागरिक ओम प्रकाश ओझा ने की, जबकि मुख्य अतिथि अरोडवंश संस्था के अध्यक्ष एवं श्रीगंगानगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अंकुर मिगलानी रहे।
अपने संबोधन में मिगलानी ने प्रेम खंडेलवाल को कांग्रेस का कर्मठ कार्यकर्ता बताते हुए कहा, “पार्षद बनने के बाद आपको खंडेलवाल के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, वे स्वयं पार्षद का लेटर पैड व पेन लेकर आपके घर पहुँचेंगे। आज पूरे गंगानगर में कांग्रेस की हवा है।”
मंचासीन जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री राकेश शर्मा ने कहा, “आज गंगानगर की हर सड़क पर गड्ढे हो गए हैं, जिससे रोजाना दुर्घटनाएँ होती रहती हैं। इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए प्रेम खंडेलवाल को जीताकर नगर परिषद में भेजें और कांग्रेस का बोर्ड बनाने में सहयोग करें।”
पूर्व सरपंच नेतेवाला सुरेंद्र पारीक ने कहा कि हाथ का निशान ही इस शहर का विकास करा सकता है, इसलिए प्रेम खंडेलवाल को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। वहीं प्रसिद्ध लेखक एवं कवि डॉ. संदेश त्यागी ने वार्डवासियों से कहा कि वोट डालते समय याद रखें कि पिछले 4-5 सालों से वार्ड की समस्याओं में कौन उनके साथ खड़ा रहा।
खालसा कॉलेज के प्रोफेसर चंद्रभान त्यागी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ही नगर परिषद व पंचायत चुनावों की शुरुआत की और हर 5 साल में चुनाव कराना सुनिश्चित किया।
वार्ड कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण ने 15 सूत्री घोषणापत्र पेश किया। प्रत्याशी प्रेम खंडेलवाल ने अपने विजन व मिशन की चर्चा करते हुए कहा, “मैंने पिछले 4-5 सालों में इस वार्ड के हर व्यक्ति के छोटे-बड़े काम करने में अथक प्रयास किया है। अब मेरा संकल्प है — नालियों का पुनरुद्धार, हर घर पानी की सुविधा, मोहल्ले/सेक्टरवार साइन बोर्ड, नई सड़कें, पार्कों का सौंदर्यीकरण, ‘हरा-भरा वार्ड 45’ और इस वार्ड को गंगानगर के 65 वार्डों में सर्वश्रेष्ठ बनाना — नंबर वन वार्ड।”
मंच संचालन वार्ड प्रभारी एडवोकेट दीपक कुमार ने किया। सभा को सफल बनाने में नथुराम बजाज, ओम प्रकाश ओझा, संकल्प आहलुवालिया, विजय मित्तल, पुनीत चुघ, भारत शर्मा, कपिल मुखिजा, भारत भूषण कुक्कर, विजय सरावगी, गिरधर गोपाल मिढ्ढा, राजेंद्र साडीवाल, मनोज गर्ग, घनश्याम शर्मा, नवनीत कटारिया, पवन जांगिड़, गौरव अरोड़ा, चमकोर सिंह संधू, बी.आर. पुनिया, दीपाराम भाटी सहित कई गणमान्य नागरिकों का विशेष योगदान रहा।
अंत में एडवोकेट दीपक कुमार ने वार्डवासियों से अपील की कि 11 सितंबर को जो जनसैलाब उमड़ा, वह वोटों में बदले। इसी आशा के साथ सभा का विसर्जन किया गया।




