Uncategorized

मुख्यमंत्री को दिया 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आमंत्रण

 

जयपुर। गायत्री परिवार राजस्थान से समन्वयक ओम प्रकाश अग्र्रवाल की अगुवाई गायत्री परिवार के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मिलकर भरतपुर के नदबई में 24 से 27 दिसंबर तक होने वाले 251 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ के लिए आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आयोजन में आने की सहमति दी। गायत्री परिवार राजस्थान से समन्वयक ओम प्रकाश अग्र्रवाल, गायत्री शक्तिपीठ पुष्कर से श्याम सिंह, शांतिकुंज प्रतिनिधि रवि इंदौरिया, नंदराम शर्मा, दुलीचंद, गायत्री परिवार नदबई के मुख्य ट्रस्टी राधे लाल गुप्ता ने मुख्यमंत्री को मां गायत्री माता की चादर ओढ़ाकर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को गोविंद देवजी मंदिर में जनवरी- 2025 से हर सप्ताह हो रहे नि:शुल्क गायत्री महायज्ञ की जानकारी भी दी गई। इस यज्ञ में समाज के सभी वर्गों की बढ़ चढक़र भागीदारी हो रही है। यज्ञ के साथ संस्कार भी निशुल्क संपन्न कराए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!