चतुर्थ नवरात्र महोत्सव में गूंजे भक्ति के स्वर

आलोक अवस्थी। नज़र इंडिया 24- ब्यूरो चीफ
जयपुर। सारबोजनिन पूजा उत्सव समिति मुरलीपुरा की ओर से कृष्ण पैलेस मैरिज गार्डन मुरलीपुरा में चतुर्थ नवरात्र महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।पंडाल में सजे भव्य झांकी रूपों में मां महिषासुर मर्दिनी, मां काली और मां लक्ष्मी का अलौकिक स्वरूप भक्तों को मंत्रमुग्ध कर रहा था। चारों ओर गूंजते मंत्रोच्चार, शंखनाद और पारंपरिक ढोल की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसी बीच भजनों की सुर लहरियों और माताओं-बहनों द्वारा गाए गए मंगल गीतों ने माहौल को और भी पावन बना दिया।
कार्यक्रम स्थल पर चाट, पकौड़ी, नमकीन, बिस्किट, आइसक्रीम और बच्चों के खिलौनों की दुकानें भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
समिति अध्यक्ष राकेश विश्वास, उपाध्यक्ष बंकिम पाल, सचिव समीर दंडपात सहित गणमान्य लोगों ने पारंपरिक रूप से विशिष्ट अतिथि एडवोकेट दीपक शर्मा व सभी आगंतुकों का स्वागत किया और सभी को नवरात्र की शुभकामनाएँ दीं।




