6 दिसम्बर को ज्ञान विहार स्कूल का वार्षिक उत्सव ‘आवर्तन–2025’भव्य रूप से आयोजित होगा

जयपुर। ज्ञान विहार स्कूल का वार्षिक उत्सव आवर्तन 2025 – 6 दिसंबर को दोपहर 3:00 बजे से आचार्य पुरुषोत्तम उत्तम सभागार, सुरेश शर्मा ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी के चेयरमैन सुनील शर्मा होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में यूनिवर्सिटी के चीफ़ मेंटर डॉ. सुधांशु कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँगे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, रचनात्मक अभिव्यक्तियाँ तथा अकादमिक उपलब्धियों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन के अनुसार यह उत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने हेतु महत्वपूर्ण अवसर है। मीडिया समन्वयक रेनू शब्दमुखर ने बताया कि अतिथियों एवं अभिभावकों की सम्मानित उपस्थिति बच्चों के उत्साह को कई गुना बढ़ा देगी। उन्होंने सभी से विनम्र अनुरोध किया है कि कार्यक्रम में पहुँचकर विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाएँ और आयोजन को सफल बनाएं।



