श्री राम जन सेवा समिति द्वारा झोटवाड़ा में दूध महोत्सव का आयोजन नागा साधु विष्णु दास जी महाराज ने युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
जयपुर। श्री राम जन सेवा समिति झोटवाड़ा, जयपुर की ओर से हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दूध महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 विष्णु दास जी महाराज (नागा साधु) ने विधिवत रूप से दूध महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विष्णु दास जी महाराज ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युवा वर्ग देश की रीढ़ है, जिसे हर प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह नवां दूध महोत्सव न केवल सेवा और संस्कार का प्रतीक है, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम भी है। महाराज ने श्री राम जन सेवा समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा को इस पुनीत कार्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि श्री राम जन सेवा समिति समाज में अपने सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती है और निरंतर सेवा, सहयोग एवं जनकल्याण के कार्य करती आ रही है।
उन्होंने समिति से अपेक्षा व्यक्त की कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज को नशामुक्त रहने का संदेश देती रहे और युवाओं को सही मार्गदर्शन प्रदान करे।
कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। दूध महोत्सव के दौरान सेवा, अनुशासन और सामाजिक चेतना का सुंदर उदाहरण देखने को मिला।




