Uncategorized

मथुरेश नागदा बने सर्व ब्राह्मण महासभा के उदयपुर जिलाध्यक्ष

नानालाल आचार्य। नजर इंडिया 24

उदयपुर। विगत कई वर्षों से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए समाज सेवा के प्रत्येक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले मथुरेश नागदा को सर्व ब्राह्मण महासभा का उदयपुर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा द्वारा उनकी निरंतर सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण एवं समाज सेवा में गहरी अभिरुचि को देखते हुए किया गया। मनोनयन के पश्चात मथुरेश नागदा ने प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि महासभा के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए ब्राह्मण समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे बढ़ाने, संगठित करने एवं समाजहित के कार्यों को मजबूती प्रदान करने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करेंगे।

उनकी नियुक्ति पर समाज के प्रबुद्धजनों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!