Uncategorized

बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा समिति निवारू रोड जयपुर द्वारा भव्य आयोजन

 

जितेन्द्र शर्मा। नजर इंडिया 24

जयपुर। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर दिनांक 23 जनवरी 2026 को सरस्वती पूजा समिति, निवारू रोड, जयपुर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ सरस्वती पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में माँ सरस्वती की विधिवत आराधना के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

Oplus_131072

कार्यक्रम के दौरान भजन संध्या का आयोजन किया गया, वहीं माँ काली, भगवान शिव, सुदामा, भगवान कृष्ण एवं राधा-कृष्ण सहित अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियाँ सजाई गईं। इन झांकियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आमजन ने भरपूर आनंद उठाया और वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्य दीप पब्लिक स्कूल के संस्थापक दीपक शर्मा का स्वागत समिति के अध्यक्ष तेज नारायण सिंह द्वारा माल्यार्पण एवं दुपट्टा ओढ़ाकर किया गया। इस अवसर पर दीपक शर्मा ने अपने संबोधन में माँ सरस्वती को विद्या, ज्ञान और वाणी की अधिष्ठात्री देवी बताते हुए कहा कि माँ की कृपा से ही मानव जीवन में विवेक, संस्कार और सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से जीवन में माँ सरस्वती के महत्व को समझने और उनकी सेवा-उपासना के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में अनुशासन, भक्ति और सामाजिक सौहार्द का सुंदर समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम से संबंधित समस्त जानकारी मीडिया प्रभारी मनोज सिंह द्वारा दी गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!