सुरक्षाकर्मियों को दिया डिजिटल सिस्टम व फायर सेफ्टी का प्रशिक्षण

नानालाल आचार्य
नजर इंडिया 24
उदयपुर । मॉडर्न वीर रेज सिक्योरिटी फोर्स इंडिया प्रा. लि. शाखा उदयपुर के तत्वावधान में सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य सुरक्षाकर्मियों की कार्यकुशलता बढ़ाना, अनुशासन मजबूत करना एवं आधुनिक कार्यप्रणाली से अवगत कराना रहा। प्रशिक्षण सत्र का संचालन शाखा प्रबंधक महेन्द्र सिंह एवं एरिया ऑफिसर हीरालाल मीणा द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में सुरक्षाकर्मियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। ट्रेनिंग के दौरान कार्मिकों को सॉफ्ट स्किल्स, रिपोर्टिंग सिस्टम, भीड़ नियंत्रण, फायर एंड सेफ्टी, ऑनलाइन डिजिटल हाजिरी (ESS सिस्टम की जानकारी) तथा एक सिक्योरिटी गार्ड की जिम्मेदारियां जैसे अहम विषयों पर व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी प्रतिभागियों के वार्म-अप से की गई, जिससे उनमें ऊर्जा और अनुशासन का संचार हुआ। इसके पश्चात चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए।
प्रशिक्षकों ने वास्तविक परिस्थितियों के उदाहरण देकर सुरक्षा से जुड़े नियमों और प्रक्रियाओं को सरल भाषा में समझाया। शाखा प्रबंधक महेन्द्र सिंह ने कहा कि नियमित प्रशिक्षण से सुरक्षा कर्मियों की दक्षता, सतर्कता एवं सेवा गुणवत्ता में निरंतर सुधार होता है। वहीं एरिया ऑफिसर हीरालाल मीणा ने बताया कि डिजिटल सिस्टम और आधुनिक तकनीक को अपनाना आज के समय की आवश्यकता है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित सभी सुरक्षा कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अत्यंत लाभकारी बताया।




