Uncategorized

Pulwama attack के शहीदों कोभावभीनी श्रद्धांजलि, जयपुर के जे.वी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित।

 

जयपुर, 14 फरवरी 2026।
निवारू रोड स्थित J.V.M Senior Secondary School, जयपुर में आज पुलवामा के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक गरिमामय एवं अनुशासित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ विशिष्ट अतिथि मंजू शर्मा (पूर्व पार्षद), डायरेक्टर भरत सर एवं प्रधानाचार्य भव्या शर्मा की विशेष उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ मशाल प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ ने अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

पूरे विद्यालय परिसर में शांति, अनुशासन और देशभक्ति का वातावरण व्याप्त रहा।इस अवसर पर अतिथियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, एकता और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और हमें उनके सपनों के भारत के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। विद्यार्थियों ने भी देश की अखंडता और सम्मान बनाए रखने का संकल्प लिया तथा शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को सदैव स्मरण रखने की भावना व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। सम्पूर्ण आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ सम्मानपूर्वक उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!