Uncategorized

बैंड बाजा बारात प्रदर्शनी – द हार्ट एंड होम एडिट’ का सफल समापन

जयपुर। महिलाओं की प्रतिभा, आत्मनिर्भरता एवं सृजनात्मकता को मंच प्रदान करने वाली बैंड बाजा बारात प्रदर्शनी – द हार्ट एंड होम एडिट का हॉलिडे इन एक्सप्रेस गोपालपुरा बायपास में सफल एवं उत्साहपूर्ण समापन हुआ। दो दिवसीय इस प्रदर्शनी को शहरवासियों का भरपूर समर्थन एवं सराहना प्राप्त हुई।

 

प्रदर्शनी में लखनऊ, दिल्ली, उदयपुर आगरा एवं कोलकाता सहित देश के विभिन्न शहरों से आईं महिला उद्यमियों ने अपने आकर्षक, अनोखे एवं उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की प्रस्तुति दी। बड़ी संख्या में आगंतुकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर खरीदारी की और महिला सशक्तिकरण की इस पहल में सहभागी बने।

समापन अवसर पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रदर्शकों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम सिद्ध हुआ है। प्रदर्शनी के दौरान आयोजित लकी ड्रॉ ने आगंतुकों के उत्साह को और भी बढ़ाया।
आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार की प्रदर्शनियों के माध्यम से महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जाते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!