जयपुर में ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल की मंडल स्तरीय बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ चुनाव

जयपुर, 15 मार्च। जयपुर जंक्शन के समीप गणपति नगर रेलवे कॉलोनी में ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल (एआईजीसी) की मंडल स्तरीय बीजीएम (सामान्य बैठक) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सेवानिवृत्त ट्रेन मैनेजर बलवीर सिंह ने की। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य मालभाड़ा यातायात प्रबंधक पवन कुमार सिंह उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में विजय सिंह मीणा (महाप्रबंधक, कोनकोर), विपिन शर्मा (स्टेशन डायरेक्टर), रमेश चंद गुप्ता (वरिष्ठ केंद्रीय उपाध्यक्ष, एआईजीसी), नंदकिशोर गुर्जर (जोनल अध्यक्ष, एआईजीसी), गजेन्द्र प्रसाद मीणा (जोनल सचिव) तथा मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह यादव और मनीष वार्ष्णेय सहित कई अधिकारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान मंडल सचिव हरि प्रसाद प्रजापत सहित अन्य ट्रेन मैनेजर्स ने ट्रेन मैनेजर कैडर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। इस अवसर पर मुख्य मालभाड़ा यातायात प्रबंधक पवन कुमार सिंह ने ट्रेन मैनेजर्स को अपने कार्य को रचनात्मक ढंग से करने के लिए मार्गदर्शन देते हुए आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ट्रेन मैनेजर्स के कार्यस्थलों पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव से संबंधित मुद्दों को रेलवे बोर्ड तक पहुंचाकर समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में रेल दुर्घटनाओं को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ट्रेन मैनेजर्स को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही 80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सेवानिवृत्त ट्रेन मैनेजर्स का भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन पंकज गंगवाल ने किया।
इस अवसर पर एआईजीसी की नई मंडल कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। इसमें जोगेंद्र सिंह यादव को मंडल अध्यक्ष, हरि प्रसाद प्रजापत को मंडल सचिव, किरोड़ी लाल मीणा को मंडल कोषाध्यक्ष, कुलदीप कुमार सैनी को संगठन सचिव, पंकज गंगवाल को संयुक्त सचिव तथा लखन लाल मीणा, राकेश कुमार गुर्जर, मुकेश कुमार सैनी, राजेंद्र प्रसाद शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं विनोद कुमार शर्मा, किशन गोपाल मीणा, रोहिताश्व सैनी, महेश स्वामी को सहायक सचिव तथा धन्ना राम कोली और नीरज वासु को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा सचिव सेवानंद प्रसाद, फेयरवेल कमेटी के अध्यक्ष एम.एस. चौहान और सचिव राम चरण मीणा, शाखा कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमावत, पुष्पेन्द्र कटारिया तथा राजेंद्र प्रसाद शर्मा का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम में गणेश नारायण यादव, देवेंद्र शर्मा, रामसिंह मीणा, एच.के. मीणा, अमरसिंह, मुकेश कुमार मीणा, जयप्रकाश मीणा, के.एल. बैरवा, नरेंद्र कुमार शर्मा, राम सहाय गुर्जर, शशि प्रकाश सहित सैकड़ों ट्रेन मैनेजर्स एवं सेवानिवृत्त ट्रेन मैनेजर्स उपस्थित रहे।




