Uncategorized

राज कुसुम फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘राज कुसुम गरिमा सम्मान’ एवं कवि सम्मेलन 13 नवम्बर को

 

दिल्ली (विकास मिश्र) नज़र इंडिया 24
राज कुसुम फाउंडेशन संस्था के सौजन्य से ‘राज कुसुम गरिमा सम्मान एवं कवि सम्मेलन’ का भव्य आयोजन 13 नवम्बर को दिल्ली के हिंदी भवन में किया जा रहा है। कार्यक्रम की संयोजिका, लोकप्रिय कवयित्री प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि यह आयोजन उनकी माताजी की स्मृति में उनके जन्मदिन के अवसर पर किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रथम ‘राज कुसुम गरिमा सम्मान’ अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवयित्री एवं संचालिका डॉ. कीर्ति काले को प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ गीतकार एवं लेखक, एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर आजतक पंकज शर्मा, तथा सुप्रसिद्ध व्यवसायी एवं राजनेता माला गुलाटी उपस्थित रहेंगी।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व उपसचिव, हिंदी अकादमी दिल्ली ऋषि कुमार शर्मा, वरिष्ठ शायर मंगल नसीम, तथा शिक्षाविद् एवं डीएवी पब्लिक स्कूल की प्राचार्या रश्मि गुप्ता शामिल होंगी। कवि सम्मेलन में वरिष्ठ कवि राजेश चेतन, डॉ. कीर्ति काले, हास्य कवि दीपक गुप्ता, कवयित्री अंजू जैन, मनवीर मधुर और संदीप शजर अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि इस आयोजन में अनेक साहित्यिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल साहित्यकारों के सम्मान का प्रतीक है बल्कि मातृ-स्मृति को समर्पित एक भावनात्मक पहल भी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!