सुरों के सितारे मुकेश त्रिपाठी के जन्मदिन पर जुटे शुभचिंतक

मुंबई। ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष तथा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रख्यात लोकगीत गायक मुकेश त्रिपाठी का आज दहिसर पूर्व के रावलपाड़ा स्थित मोरेश्वर स्कूल में धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार राजेश उपाध्याय, समरस फाउंडेशन के उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन की राष्ट्रीय संरक्षक चंद्रावती त्रिपाठी, अध्यक्ष राजन मिश्रा, महिला अध्यक्ष निशा तिवारी, संतोष तिवारी मुकेश तिवारी, धीरज शुक्ला ,कमलेश मिश्रा, नितेश उपाध्याय, गुलाबचंद तिवारी, अंकित मिश्रा, शैलेंद्र उपाध्याय समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी ने मुकेश त्रिपाठी के स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी। अंत में कार्यक्रम की आयोजक निशा तिवारी ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अपने जन्मदिन के अवसर पर मुकेश त्रिपाठी ने मीरारोड के काशीगांव स्थित नित्यानंद आश्रम में बुजुर्गों और बच्चों की सेवा करके उनका आशीर्वाद लिया। शिवसेना उत्तर भारतीय सेल के मीरा भयंदर जिला अध्यक्ष तथा ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक संदीप तिवारी ने मुकेश त्रिपाठी के जन्मदिन पर दिए गए शुभकामना संदेश में कहा है कि मुकेश त्रिपाठी एक ऐसे लोक गायक हैं, जिनकी आवाज में मधुरता तो है ही व्यवहार में भी सरलता और विनम्रता है। समाज के प्रति उनका समर्पण अत्यंत सराहनीय है।




