Uncategorized

रक्षाबंधन पर सराहनीय पहल, श्री शिवदयाल भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सादगी से मनाया पर्व

अरुण शर्मा। नजर इंडिया 24, जिला ब्यूरो चीफ

आगरा।फतेहाबाद, श्री शिवदयाल भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, फतेहाबाद, में रक्षाबंधन का पर्व सादगी, संस्कार और भाई-बहन के प्रेम के साथ मनाया गया। विद्यालय की सभी कक्षाओं में छात्राओं ने अपने-अपने सहपाठी भाइयों को तिलक लगाकर राखी बांधी तथा चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव कृष्ण पाराशर, श्रीमती रिया पाराशर, कन्हैयालाल आचार्य, समाजसेवी आलोक गुप्ता बछरवार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Oplus_131072

विद्यालय में आयोजित इस आयोजन ने भारतीय संस्कृति, भाई-बहन के प्रेम और संस्कारों की सुंदर मिसाल प्रस्तुत की। बिना किसी आडंबर के मनाया गया यह पर्व बच्चों को भारतीय परंपराओं, पारिवारिक मूल्यों और आपसी सम्मान से जोड़ने वाला रहा।

Oplus_131072

विद्यालय की यह पहल निश्चित रूप से सराहनीय है। ऐसी संस्कारमय पहल सभी विद्यालयों में लागू होनी चाहिए, ताकि नई पीढ़ी भारतीय संस्कृति और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के महत्व को समझ सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!