Uncategorized
रक्तवीर राठौड़ का हुआ 15 अगस्त को प्रशासन द्वारा सम्मान

जोधपुर के शतक वीर रक्तदाता नरेंद्र सिंह राठौड़ को जिला प्रशासन द्वारा 134 बार रक्तदान करने के उपलक्ष में सम्मानित किया गया जानकारी देते हुए वंदे भारत सेवा संस्थान के अध्यक्ष विजय अरोड़ा ने बताया कि नरेंद्र सिंह राठौड़ ने 53 ब्लड, 75 एस डी पी 6प्लाज्मा कुल 134 बार रक्तदान कर मानव जीवन के धर्म का निर्वाह किया साथ ही नरेंद्र सिंह राठौड़ ने तीन बार कैंसर पीड़ितों के लिए अपने केश (बाल )दान भी किए हैं राठौड के सम्मानित होने पर वंदे भारत सेवा संस्थान की कार्यकारिणी ने स्वागत एवं सम्मान किया।
राठौड ने कहा कि जीवन में जब तक वह जीवित है और शरीर में रक्त है वे रक्तदान करते रहेंगे




