Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

घायल सांप को जान जोखिम में डालकर पकड़ा, इलाज नहीं मिलने से हुई मौत

 

श्रीगंगानगर। रिद्धि-सिद्धि-2 एसजीएनआर में रविवार सुबह करीब 11 बजे लाल चौक के पास डिवाइडर पर लगे पेड़ की झाड़ियों में एक घायल सांप दिखाई दिया। सूचना मिलने पर किरण वर्मा ने अपनी जान जोखिम में डालकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।

Oplus_131072

किरण वर्मा सांप को कनचन बाला के साथ सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचीं और इसके बाद उपचार के लिए पशु चिकित्सालय ले जाया गया। हालांकि, वहां चिकित्सक मौजूद नहीं होने के कारण घायल सांप का समय पर उपचार नहीं हो सका और उसकी मौत हो गई। बाद में किरण वर्मा ने विधि-विधान से सांप को मिट्टी देकर उसका अंतिम संस्कार किया।
किरण वर्मा को सांपों और अन्य जहरीले जीव-जंतुओं को सुरक्षित पकड़ने में विशेष रुचि है। वे लोगों की सहायता के लिए बिना किसी शुल्क के सांपों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का कार्य करती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर या आसपास सांप अथवा कोई जहरीला जीव दिखाई देने पर उसे मारने के बजाय विशेषज्ञ की मदद लें।

सांप पकड़ने या जहरीले जीव-जंतु दिखाई देने पर किरण वर्मा से मोबाइल नंबर 9466818934 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!