Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

एआई व क्यूरा टेक फिजियो डॉ. मनीष कपूर ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दोहरी गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की

नेशनल डॉक्टर ऑफ द ईयर’ से सम्मानित तथा ग्लोबल डिजिटल हेल्थ समिट के लिए हुए पंजीकृत

श्रीगंगानगर, 17 अगस्त: श्रीगंगानगर के विख्यात फिजियोथेरेपिस्ट फिजियो डॉ. मनीष कपूर को राष्ट्रीय स्तर पर वी केयर मीडिया फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित ‘हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवार्ड -2026’ में प्रतिष्ठित ‘नेशनल डॉक्टर ऑफ द ईयर-2026’ सम्मान से अलंकृत किया गया है। इसके साथ ही, चिकित्सा एवं आधुनिक तकनीकी क्षेत्र में एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए डॉ. मनीष कपूर 20 से 21 नवंबर, 2026 को भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘ग्लोबल डिजिटल हेल्थ समिट, एक्सपो एंड इनोवेशन अवार्ड-2026’ के लिए भी आधिकारिक रूप से पंजीकृत हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि पूरे राजस्थान राज्य से इस अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ के लिए शून्य पंजीकरण शुल्क पर नामांकित होने वाले वे एकमात्र फिजियोथेरेपिस्ट हैं।
फिजियो मनीष कपूर ने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार ‘नेशनल डॉक्टर ऑफ द ईयर-2026’ उन्हें चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट समर्पण, असाधारण योगदान, बिना सर्जरी दर्द से राहत दिलाने वाली अत्याधुनिक तकनीकों के सफल क्लीनिकल ट्रायल्स तथा एआई+हेल्थ कोर्सेस के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा में आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग के लिए प्रदान किया गया है। वी केयर मीडिया द्वारा प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस तथा गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित इस राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिता में देशभर से 1000 से अधिक शीर्ष चिकित्सकों ने भाग लिया था, जिसमें कड़े मूल्यांकन तथा पारदर्शी चयन प्रक्रिया के पश्चात् केवल सर्वश्रेष्ठ टॉप 100 डॉक्टरों को इस सम्मान के लिए चुना गया। संस्था के संस्थापक एवं संपादक श्याम सुंदर गौड़ द्वारा यह राष्ट्रीय सम्मान प्रमाणपत्र जारी किया गया है।
एआई तथा क्यूरा टेक फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके डॉ. मनीष कपूर पूर्व में ‘इंटरनेशनल बुक्स ऑफ रिकॉड्र्स’ में भी अपना नाम दर्ज करा चुके हैं तथा उनके पास डीपीटी, सीएमटी, सीटीएए तथा सीकेपीटीआर जैसी प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक योग्यताएं हैं।
फिजियो मनीष कपूर ने बताया कि नई दिल्ली में

आयोजित होने वाला ‘ग्लोबल डिजिटल हेल्थ समिट 2026′ इस वर्ष ‘इम्पलीमेंटिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस – एआई इन एक्शन’ के मुख्य विषय पर केंद्रित है। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दुनिया भर के प्रमुख डॉक्टर, शोधकर्ता, नीति निर्माता, नर्स, फिजियोथेरेपिस्ट तथा प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ एक साथ मंच साझा करेंगे। सम्मेलन के दौरान फिजियोथेरेपी व क्लीनिकल प्रैक्टिस में एआई के व्यावहारिक उपयोग, पुनर्वास (रिहैबिलिटेशन) में तकनीक की भूमिका, अत्याधुनिक डिजिटल हेल्थ टूल्स के जरिए मरीजों की सटीक निगरानी तथा रियल-वर्ल्ड एआई एप्लीकेशन के लाइव प्रदर्शन पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।
इस दोहरी गौरवमयी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर फिजियो डॉ. मनीष कपूर ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर शोध तथा स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रति समर्पण भाव एवं सेवा कार्यों के साथ-साथ खत्री सभा के समस्त सम्मानित सदस्यों के सहयोग व प्रोत्साहन को दिया। उन्होंने विशेष रूप से राजस्थान खत्री सभा श्रीगंगानगर के अध्यक्ष ललित बहल तथा महामंत्री राजीव लड़ोईया द्वारा मिले निरंतर मार्गदर्शन व प्रेरणादायक संबल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रोत्साहन से ही वे इस मुकाम तक पहुंच सके हैं। इस अवसर पर डॉ. कपूर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में तकनीक तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का समावेश मरीजों के इलाज व पुनर्वास प्रक्रिया में क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है। इस वैश्विक मंच पर अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के साथ विचार साझा करना तथा आधुनिक एआई तकनीकों को समझना एक अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। श्रीगंगानगर तथा संपूर्ण प्रदेश का नाम देश-दुनिया में रोशन करने पर शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए, भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं द्वारा सफलता के नये आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!