Uncategorized

सशक्त नारी–समृद्ध समाज कार्यक्रम में 100 महिलाओं का सम्मान

 

जयपुर। विप्र फाउंडेशन सिविल लाइंस विधानसभा अध्यक्ष हर्ष कौशिक (हरीश) एवं उनकी टीम की ओर से महिलाओं को समर्पित सशक्त नारी समृद्ध समाज” कार्यक्रम का भव्य आयोजन महाराज श्री अवधेश्वर जी के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा एवं वनाली शर्मा उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में पंकज शर्मा , महेंद्र शर्मा जी, सुरेश उपाध्याय एवं नवल शर्मा ने कार्यक्रम में सहभागिता की।आयोजन के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 100 प्रतिभाशाली एवं समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जयपुर की माया सैनी, प्रेसिडेंट ऑफ ह्यूमन राइट्स मिशन, तथा सोनिया शर्मा, डांस कोरियोग्राफर, को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सहभागिता और समाज के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया गया। आयोजकों ने कहा कि सशक्त महिला ही सशक्त परिवार और समृद्ध समाज की आधारशिला है। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने भी समाजहित में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!