नारायणा हॉस्पिटल जयपुर, Scentwave Organization एवं Box FM के क्लाइंट गेट-टुगेदर में हेल्थ टॉक और फन एक्टिविटीज ने बांधा समां

सुनितात्रिपाठी’अजय नज़र इंडिया संवाद
नारायणा हॉस्पिटल जयपुर की ओर से Scentwave Organization एवं Box FM के सहयोग से फोर पॉइंट्स बाय शेरेटन, जयपुर में एक भव्य एवं ज्ञानवर्धक क्लाइंट गेट-टुगेदर एवं हेल्थ टॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हेल्थ टॉक रहा, जिसमें डॉ. देवेंद्र एवं डॉ. राहुल ने स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर उपस्थित लोगों को उपयोगी एवं जागरूक करने वाली जानकारी दी। नारायणा हॉस्पिटल जयपुर के डायरेक्टर बलविंदर सिंह वालिया जी ने स्वस्थ जीवनशैली, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं समय पर चिकित्सकीय परामर्श के महत्व पर प्रकाश डाला और नारायणा हॉस्पिटल के विज़न के बारे में जानकारी साझा की।
हेल्थ सेशन को उपस्थित लोगों ने बेहद सराहा। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों के साथ संवाद एवं प्रश्नोत्तर का भी अवसर मिला, जिससे लोगों को अपनी स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं के समाधान प्राप्त हुए।
कार्यक्रम में नारायणा हॉस्पिटल जयपुर के डायरेक्टर डॉ. बलविंदर सिंह वालिया जी की गरिमामयी मौजूदगी रही। नारायणा हॉस्पिटल की टीम से विकास शर्मा, अजय चौधरी एवं दीक्षा की भी महत्वपूर्ण सहभागिता एवं सहयोग रहा, जिन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपना योगदान दिया।
वहीं Box FM के CEO मुकुल गोस्वामी जी और बिंदु गोस्वामी जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बनाया। उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों तक सही एवं विश्वसनीय स्वास्थ्य जानकारी पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में Scentwave Organization की Founder Director शिवाली गुप्ता जी का खास अंदाज़ देखने को मिला। Scentwave की टीम से कमल नयन खंडेलवाल, श्याम मोहन व्यास एवं दौलत राम माल्या सर का भी विशेष सहयोग एवं सहभागिता रही, जिसने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Box FM की ओर से Station Head RJ रविंद्र ने अपनी शानदार मौजूदगी और एनर्जी से माहौल को और भी ज़बरदस्त बना दिया। उनके साथ RJ ईशी, RJ अमायरा, RJ गोपेश, अंतरा, रोहन, गौरव, आकाश, भानुप्रिया, शिव एवं सुमित भी मौजूद रहे।
क्लाइंट गेट-टुगेदर के दौरान बॉक्स एफएम की ओर से हेल्थ टॉक के साथ कई फन एवं इंटरैक्टिव एक्टिविटीज का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्लाइंट्स एवं उपस्थित लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मनोरंजक गतिविधियों, मस्ती और आपसी संवाद से कार्यक्रम का माहौल बेहद खुशनुमा और जीवंत रहा। इस दौरान कई बीकाजी गिफ्ट्स भी विनर्स को बाँटे गए।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ क्लाइंट्स, हेल्थ एक्सपर्ट्स एवं कॉरपोरेट पार्टनर्स के बीच एक मजबूत और सकारात्मक संवाद स्थापित करना था। कार्यक्रम को मिला शानदार रिस्पॉन्स इस बात का प्रमाण रहा कि लोग स्वास्थ्य संबंधी सही एवं विश्वसनीय जानकारी को लेकर काफी जागरूक हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, डॉक्टरों, नारायणा हॉस्पिटल की टीम, Scentwave की टीम, Box FM टीम, क्लाइंट्स एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।




