Uncategorized

पट्टीकल्याणा में बदली गई बिजली की पुरानी तारें, ग्रामीणों ने की खुशी जाहिर

 

लोकेश झा। नजर इंडिया 24

समालखा। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं विधायक मनमोहन भड़ाना के प्रयासों से गांव पट्टीकल्याणा में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया गया। गांव में पुरानी बिजली की तारों को हटाकर नई केबल तारें लगाई गईं। इससे ग्रामीणों को बिजली संबंधी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। कार्य पूरा होने पर धर्मबीर भड़ाना ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं विधायक मनमोहन भड़ाना का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विधायक मनमोहन भड़ाना के प्रयासों से समालखा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। इस अवसर पर गांव के सरपंच मुकेश चौहान ने भी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं विधायक मनमोहन भड़ाना का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पुरानी बिजली की तारों को बदलकर नई केबल लगाए जाने से गांव में बिजली आपूर्ति व्यवस्था और बेहतर होगी तथा ग्रामीणों को बिजली संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!