Uncategorized

बुलंदी संस्थान से सुनिता त्रिपाठी ‘अजय’ को साहित्य शिरोमणि पुरस्कार

 

जयपुर। हिन्दी साहित्य जगत के लिए गर्व का क्षण है। जयपुर, राजस्थान निवासी प्रतिष्ठित साहित्यकार सुनिता त्रिपाठी ‘अजय’ को उनकी चर्चित कृति हिन्दी है हम तथा हिन्दी भाषा के प्रचार–प्रसार में दिए गए उत्कृष्ट साहित्यिक अवदान के लिए बुलंदी संस्थान द्वारा साहित्य शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान उन्हें साहित्य के क्षेत्र में निरंतर सक्रियता, भावपूर्ण एवं सशक्त लेखन, भाषा की शुद्धता तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े रचनात्मक योगदान के लिए प्रदान किया गया। उनकी पुस्तक “हिन्दी है हम” हिन्दी भाषा के प्रति आत्मगौरव, चेतना और संवेदना को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त करती है, जिसे पाठकों एवं साहित्यप्रेमियों से व्यापक सराहना मिली है। पुरस्कार की घोषणा के साथ ही साहित्यिक जगत में हर्ष की लहर दौड़ गई। अनेक वरिष्ठ साहित्यकारों, रचनाकारों एवं शुभचिंतकों ने सुनिता त्रिपाठी ‘अजय’ को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे हिन्दी साहित्य के लिए प्रेरणास्पद बताया। यह सम्मान न केवल उनके रचनात्मक व्यक्तित्व को प्रतिष्ठा प्रदान करता है, बल्कि हिन्दी भाषा के उत्थान और संवर्धन के प्रति उनके समर्पण को भी सशक्त रूप से रेखांकित करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!