Uncategorized

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम: निवर्तमान पार्षद संतोष अग्रवाल ने किया सुपरवाइजर-बीएलओ का सम्मान

 

जयपुर। ठिकाना मंदिर श्री गोविंद देवजी प्रबंधन की ओर से बुधवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 (एसआईआर) को पूर्ण करने वाले विद्याधरनगर विधानसभा क्षेत्र के कर्मचारियों का बुधवार को वीकेआई रोड नंबर-12 स्थित श्रीराम बैंक्वेट हॉल में सम्मान किया गया। मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में मुख्य अतिथि वार्ड नंबर 7 की निवर्तमान पार्षद संतोष अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी कैलाश अग्रवाल ने सुपरवाइजर दुर्गा लाल सैनी, जयराम, विद्याधर और रघुराज शर्मा, बूथ लेवल ऑफिसर और सहायक कर्मचारियों को साफा-माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजिका और बूथ लेवल ऑफिसर ज्योति शर्मा ने बताया कि ठिकाना मंदिर श्री गोविंद देवजी प्रबंधन की ओर से तीनों सुपरवाइजर को लोकतंत्र प्रहरी सम्मान स्मृति चिह्न, गोविंद देवजी का चित्र, दुपट्टा, प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया। करीब 25 बीएलओ और सहायक कर्मचारियों को लोकतंत्र समर्थ सहयोगी सम्मान प्रदान किया गया। समाजसेवी कैलाश अग्रवाल ने कहा कि सुपरवाइजर, बीएलओ और सहायक कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत कर घर-घर जाकर मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया है। यह एक चुनौती पूर्ण कार्य था जो सभी के प्रयासों से पूर्ण हो गया है। इसके लिए पूरा समाज इन कर्मचारियों का आभारी है। सम्मानित होने वाले सभी कर्मचारियों ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण राष्ट्रीय कार्य था। इसे संपन्न करना उनका कत्र्तव्य था। जन प्रतिनिधियों, समाजसेवियों और क्षेत्र के जागरूक लोगों के Let’s से ही यह कार्य शत प्रतिशत सफल हो पाया।

इन्हें मिला लोकतंत्र समर्थ सहयोगी सम्मान:
मनोज पंवार, रघुवीर सिंह,सुमन सियाग, सुरेंद्र सिंह शेखावत,प्रभु दयाल दरिया, राहुल मीणा, निशा कुमावत,जगदीश प्रसाद लाटा,नेहा चौधरी, रविंद्र सिंह, ज्योति शर्मा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!