Uncategorized

वाइटलकेयर फाउंडेशन की पहल, घुमंतू बस्ती के बच्चों को मिला सर्दी से संरक्षण

 

जयपुर। घुमंतू बस्तियों में रह रहे बच्चों को सर्दी से निजात दिलाने के उद्देश्य से वाइटलकेयर फाउंडेशन द्वारा स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह सेवा कार्य घुमंतू जाति उत्थान न्यास के महानगर संयोजक राकेश शर्मा की प्रेरणा से तथा सर्वेश्वर शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत हाथोज, प्रताप डेयरी निवारू रोड, लोहार बस्ती आनंद चौराहा सहित विभिन्न घुमंतू बस्तियों में जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। ठंड के मौसम में बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान ने इस मानवीय पहल को सार्थक बना दिया।
इस अवसर पर वाइटलकेयर फाउंडेशन के चेयरमन प्रवीण शर्मा, घुमंतू जाति उत्थान न्यास के पूर्णकालिक संघ कार्यकर्ता महेंद्र ज्योतिषी, गोपाल यादव, राम सिंह लोहार, सुनीता योगी, इंदु कंवर, उर्मिला शर्मा, भगवान लोहार सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज के वंचित वर्गों के बच्चों तक सहायता पहुंचाना ही सच्ची सेवा है। वाइटलकेयर फाउंडेशन भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!