मोनी अमावस्या पर गौसेवा, अग्रवाल परिवार सोशल ग्रुप ने की गाय माता की सेवा

जयपुर। मोनी अमावस्या के पावन अवसर पर अग्रवाल परिवार (जयपुर) सोशल ग्रुप रजि. जयपुर के तत्वाधान में ग्वाला बाबा गौशाला सेवा समिति, मनसारामपुरा जयपुर में गौ माता की सेवा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गाय माता को हरा चारा, गुड़, रोटी आदि खिलाकर श्रद्धा एवं भक्ति भाव से गौसेवा की गई।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने “गौ माता की जय” के जयघोष के साथ समाज से गौ माता की सेवा और संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की। सभी ने गौसेवा को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताते हुए इसे नियमित रूप से अपनाने का संकल्प लिया।इस सेवा कार्यक्रम में कृष्णावतार अग्रवाल (सिंगोद खुर्द वाले), श्रीकांत गोयल, एडवोकेट कमलेश अग्रवाल, सुभाष गुप्ता, मुकेश गर्ग, लक्ष्मण अग्रवाल, विकास गुप्ता, कयुर सिंघल, आशीष शाह, निशा गोयल, कविता सिंघल, कुसुम अग्रवाल, दिशा गर्ग, अनीता अग्रवाल, सीमा गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।आयोजकों ने बताया कि अग्रवाल परिवार सोशल ग्रुप समय-समय पर ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करता रहा है और भविष्य में भी गौसेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम जारी रहेंगे।




