Uncategorized

आशादीप संस्था ने जिले में लगाए 1.25 लाख से अधिक पौधे

पर्यावरण संरक्षण के साथ पौधों की देखभाल और जनजागरूकता पर भी जोर

 

श्रीगंगानगर। स्वतंत्र पत्रकार घनश्याम शर्मा।
श्रीगंगानगर। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आशादीप संस्था द्वारा श्रीगंगानगर जिले में लगातार पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। संस्था के निदेशक दविंदर मित्तल के निर्देशन में अब तक जिले में 1 लाख 25 हजार से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। संस्था की ओर से पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण और आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का कार्य भी निरंतर किया जा रहा है।

अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण कर लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया जा रहा है। संस्था के इस अभियान में सुपरवाइजर घनश्याम शर्मा, डॉ. धर्मेश, रमेश, मयूर पारीक, वेद मित्तल सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आशादीप संस्था शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा सहित विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। जिले में 1.25 लाख से अधिक पौधे लगाए जाना संस्था की पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता और सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है। संस्था का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और स्वच्छ वातावरण तैयार करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!