Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

नर्सिंग में नवाचार और तकनीकी बदलावों के संकल्प के साथ ग्लोबल नर्सिंग समिट का समापन

पत्रकार साबिर कुरेशी जयपुर

जयपुर 6 सितंबर नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं आर एच हेल्थ केयर सिमुलेशन सेंटर के सयुंक्त तत्वाधान में भविष्य गामी नर्सिंग के नवाचार को आम नर्सेज के लिए ले जाने के संकल्प के साथ ग्लोबल नर्सिंग समिट का समापन हुआ।
समिट के दूसरे दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉक्टर कुंजीलाल मीणा रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव सोनी थे।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि कुंजीलाल मीणा ने बताया की नर्सिंग में नवाचार के लिए ग्लोबल नर्सिंग आयोजन समिति बधाई दीं एवं कहाँ कि जहां एक और दुनिया रोबोटिक नर्सिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ओर बढ़ रही है वहां इस वक्त इस प्रकार का आयोजन निश्चित तौर से सार्थक होगा।
कार्यक्रम में भारत सरकार की नर्सिंग एडवाइजर दीपिका खाका ने आने वाले वक्त में नर्सेज के स्वरूप को ऑनलाइन माध्यम से रखा। वही एनएनएमसी ड्राफ्ट कमेटी की चेयरमैन डॉक्टर विमला कपूर ने ट्रांसफॉर्मिंग नर्सिंग शॉप थ्रू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इनोवेशन सिमुलेशन बेस्ड नर्सिंग एजुकेशन रोबोटिक नर्सिंग एंड इमरजेंसी नर्सिंग लीडरशिप थीम को अनफोल्ड किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव सोनी ने आठवीं वेतन आयोग एवं राष्ट्रीय कर्मचारी समस्याओं को विस्तार से रखा एवं नर्सिंग शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
यह जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर राहुल शर्मा एवं सचिव पुरुषोत्तम ने बताया कि एकेडमिक सेशन की रिसोर्स परसन के रूप में डॉक्टर मंजू चुगानी ने रोबोटिक नर्सिंग पर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन सर्जिकल केयर पर डॉक्टर सुखपाल कौर द्वारा, डॉक्टर जुबेदा रोहमावती ने डॉक्टर वारेन कुलसुरैया, डा आई क्लेमेंट ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इनेबल्ड नर्सिंग एजुकेशन पर, डॉक्टर लवसंपूर्ण जोतकोर ने ट्रांसफॉर्मिंग नर्सिंग एजुकेशन थ्रू टेक्नोलॉजी पर पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं उन्हें मॉडरेट करते हुए सेशन चेयर परसन डॉक्टर सुरेश शर्मा, घनश्याम जांगिड़ अनेश सैनी, डॉक्टर हरिचंरण रावत, डॉक्टर अशोक ढाका बिश्नोई, डॉक्टर बी एल यादव, डॉ नवनीता क्रिस्ट ने संपूर्ण सेशनों को कंक्लूड किया ।
कार्यक्रम के स्वागत भाषण को नर्सिंग शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ फारुख खान ने सभी डेलिगेट्स का आवेदन किया वहीं आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष डॉ विष्णु स्वर्णकार, डा अंकित गर्ग ने सभी डेलिगेट्स को धन्यवाद अर्पित किया। कार्यक्रम मंच संचालन जानी मानी एंकर प्रीति सक्सेना द्वारा किया गया। ग्लोबल नर्सिंग समिट में एक्सीलेंट नर्सिंग लीडरशिप अवार्ड, एक्सीलेंट नर्सिंग टीचर्स अवार्ड, एक्सीलेंट क्लीनिकल नर्सेज अवार्ड के रूप में कई नर्सेज को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भारत भाग्य विधाता मूवी जिस 2011 बम्बई आतंकवादी हमले की घटना पर आधारित है उन्ही कामा हॉस्पिटल मुंबई में कार्यरत सीनियर नर्सिंग ऑफिसर अंजलि विजय कुलथे रही। उनके संबोधन के दौरान संपूर्ण कॉन्फ्रेंस में देशभक्ति का भाव प्रकट हुआ एवं उनकी कहानी सुनकर लोगों की आंखें नम हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!