Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

151 कलशों की शोभायात्रा के साथ गूंजा हर-हर महादेव श्रद्धा से संपन्न हुआ महारुद्राभिषेक

डॉ अमर सिंह धाकड़। नजर इंडिया 24, ब्यूरो चीफ

जयपुर, 2 अगस्त। श्रावण मास के पावन अवसर पर जयपुर के निवारू रोड झोटवाड़ा स्थित आयोजन स्थल पर शिव पार्थिव महारुद्राभिषेक का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। यह आयोजन जयपुर ज्योतिष शोध संस्थान के ज्योतिषाचार्य पंडित धर्मेंद्र शास्त्री के सान्निध्य में संपन्न हुआ। प्रातः 8 बजे 151 ध्वज एवं कलशों के साथ महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान संत-महात्माओं ने श्रद्धालुओं को शुभाशीष प्रदान किए तथा आकर्षक धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

महारुद्राभिषेक के अंतर्गत काली मिट्टी से निर्मित शिवलिंगों पर अनेक दंपतियों ने विद्वान आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार एवं रुद्रपाठ के बीच गंगाजल, दूध, पंचामृत, गन्ने के रस, विजया (भांग) सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों से अभिषेक किया। पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” के जयघोष और वैदिक मंत्रों से भक्तिमय हो उठा।

ज्योतिषाचार्य पंडित धर्मेंद्र शास्त्री ने बताया कि इस विशेष अनुष्ठान के माध्यम से विश्व शांति, राष्ट्र की समृद्धि तथा देश में अच्छी वर्षा की कामना की गई। महाआरती एवं भगवान भोलेनाथ को भोग अर्पित करने के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य यजमान मनोज यादव रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!