Uncategorized

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय महापुरा में आरोग्य कुंज वाटिका-3 का शुभारंभ औषधीय पौधों के माध्यम से जन-जन तक आयुर्वेद पहुँचाने का प्रयास

 

आलोक अवस्थी। नज़र इंडिया 24, ब्यूरो चीफ

जयपुर। आरोग्य कुंज सेवा समिति, जयपुर द्वारा आयुर्वेद कुंज वाटिका के माध्यम से औषधीय पौधों को जन-जन तक सुगमता से पहुँचाने के उद्देश्य से राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, महापुरा, जयपुर परिसर में आरोग्य कुंज वाटिका-3 स्थापित की गई।वाटिका में अश्वगंधा, ब्राह्मी, पुनर्नवा, शतावरी, तुलसी, एलोवेरा सहित अनेक औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर संस्था सचिव दीपेश शर्मा ने उपस्थित नागरिकों को विभिन्न औषधीय पौधों की पहचान, उनके उपयोग और स्वास्थ्य लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. मीनाक्षी बेलारा एवं रतनलाल बुहाड़िया ने संस्था सचिव सहित सभी गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि आज इन औषधीय पौधों की उपलब्धता जन-साधारण के लिए सुगम एवं सुलभ हो गई है, अतः लोग इनका अधिक से अधिक उपयोग कर निरोग जीवन का लाभ उठा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!